फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: उत्तराखंड एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा आयोजित कराई गई थी परीक्षा

Fri, 27 Oct 2023 11:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2021 में निकाल था। इस परीक्षा व परिणाम को आयोग ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 13 से 18 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा (उत्तराखंड एई भर्ती) का परिणाम जारी कर दिया है। ये परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द हो गई थी, जिसका दोबारा आयोजन 13 से 18 अगस्त के बीच हुआ था।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, एई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन सितंबर 2021 में निकाल था। इस परीक्षा व परिणाम को आयोग ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया था। इसके बाद 13 से 18 अगस्त के बीच दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

विज्ञापन


सात नवंबर को होगा अभिलेख सत्यापन
इसका परिणाम जारी किया गया है, जिसमें सहायक अभियंता सिविल के लिए 450, सहायक अभियंता मैकेनिकल के 44, सहायक विद्युत निरीक्षक के 10, सहायक अभियंता विद्युत मैकेनिकल के 10, सहायक अभियंता कृषि के 25 अभ्यर्थी मिलाकर कुल 539 शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग

इन सभी का अभिलेख सत्यापन सात नवंबर को होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से विभाग, पदों के लिए वरीयता का विकल्प ऑनलाइन भराया जाएगा। सत्यापन में उपस्थित व अर्हअभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार दिसंबर माह में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें