फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: भारतीय दूतावास की नई एडवायजरी ने बढ़ाई बेचैनी, उत्तराखंड के वैभव ने बताया खौफनाक मंजर तो परिजनों की बढ़ी धड़कन

Wed, 02 Mar 2022 06:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी

सार

पथरी के बादशाहपुर का वैभव अभी तक खारकीव में फंसा है। बुधवार को वैभव की अपने परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन अब हालात बिगड़ता देख परिजनों की चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन
वैभव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में भारतीय दूतावास की नई एडवायजरी जारी किए जाने के बाद उत्तराखंड में परिजनों की धड़कनें बढ़ गई हैं। यूक्रेन में उत्तराखंड के अभी भी कई छात्र फंसे हुए हैं। बादशाहपुर निवासी वैभव ने परिजनों को वीडियो कॉल कर वहां के हालात के बारे में बताया तो परिजनों का चिंता से बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


रूस की यूक्रेन में लगातार हो रही बमबारी से वहां फंसे छात्रों के परिजन चिंतित हैं। पथरी के बादशाहपुर का वैभव भी अभी तक खारकीव में फंसा है। बुधवार को वैभव की अपने परिजनों से फोन पर बातचीत हुई। उसने अपने माता-पिता को खारकीव का मंजर बताया तो माता-पिता सहित अन्य परिजन वैभव को देख भावुक हो गया। 

बेटे की सकुशल वापसी की कर रहे प्रार्थना
बादशाहपुर निवासी वैभव सैनी के पिता रविन्द्र कुमार सैनी शिक्षक हैं। वैभव यूक्रेन केखारकीव से एमबीबीएस कर रहा है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद भी वैभव अपने साथियों के साथ वहां फंसा है। जिसके बाद से वैभव के परिजन बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रूस यूक्रेन जंग: यूक्रेन में फंसे 32 छात्रों की लोकेशन नहीं हो रही ट्रेस, भारतीय दूतावास की टीम खोजने में जुटी
विज्ञापन


वैभव के पिता रविन्द्र सैनी और मां निशा सैनी ने बताया कि बुधवार को ही बेटे से फोन पर बात हुई। वैभव ने बताया कि वह सुरक्षित है, लेकिन वहां के हालात लगातार खराब हो रहे हैं। वह घर लौटने का इंतजार कर रह है। परिजनों ने भारत सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैभव की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें