फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर किया जारी, कई परीक्षाओं का रास्ता साफ

Sat, 28 Nov 2026 10:52 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने अहम रहने वाले हैं। राज्य में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए संभावित समय-सारिणी जारी की है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस माह से लेकर अगले साल जुलाई तक ये परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि यह प्रस्तावित तिथियां हैं, जिनमें भविष्य में जरूरत के हिसाब से परिवर्तन भी हो सकता है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, पीसीएस, प्रवक्ता, लोअर पीसीएस, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और जेई भर्ती के लिए ये तिथियां तय की गई हैं।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदलने लगा मौसम का मिजाज, अब मैदान से लेकर पहाड़ तक कोहरा बढ़ाएगा सूखी ठंड

 

कौन सी परीक्षा कब होगी

 

भर्ती परीक्षा का नाम प्रस्तावित परीक्षा तिथि
पीसीएस प्री परीक्षा 29 नवंबर 2026
इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती(कला) 06 दिसंबर 2026
लोअर पीसीएस प्री परीक्षा- 27 दिसंबर 2026
हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक भर्ती 06 जनवरी 2027
प्रवक्ता इंटर कॉलेज(गृह विज्ञान) 30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती 25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी भर्ती 01 व 02 मई 2027
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 08 मई से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा 30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा 06 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा 26 जून से 01 जुलाई 2027

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें