फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

Thu, 28 Mar 2024 11:24 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन चार अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो 16 अप्रैल तक होगा। इसके लिए आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पद और विभागों की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए आयोग की वेबसाइट पर 27 मार्च से खोल दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: 44 हजार से अधिक छात्रों ने अपने माता-पिता को लिखी चिट्ठी, बोले- मम्मी-पापा कर लो ये नोट
विज्ञापन


इस पर अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें