फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, सात आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस

Mon, 16 Jan 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Patwari Paper Leak Case News: सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डा सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी(लाल टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ के सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब एसआईटी ने अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी ने सहारनपुर से पहली गिरफ्तारी की है। आरोपी ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी करने का कार्य किया था। जिसके बदले उसे 10 हजार की रकम मिली थी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एसआईटी के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी सोनू कुमार उर्फ खडकू निवासी पाडली खुशालपुर थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को छुटमलपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।

रिजॉर्ट से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी संकलन किए गए हैं, जिसमे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी शामिल है। बताया कि आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई है। संजीव के कहने पर ही उसने रिजॉर्ट में रुके अभियार्थियों की निगरानी की थी। इस काम के लिए  उसे 10 हजार रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी भर्ती की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोपी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी सहित जेल में बंद सातों आरोपियों के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है। कनखल थाने में सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें