फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Exam: घर जाने को रोडवेज बसों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, 20 हजार ने की निशुल्क यात्रा

Sun, 12 Feb 2023 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएसबीटी से ही एक घंटे के भीतर 30 बसों में परीक्षार्थियों को बिठाकर हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर, काठगोदाम, काशीपुर, ऋषिकेश भेजा गया। वहीं, पर्वतीय डिपो में भी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
बसों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद घट जाने के लिए रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून में आईएसबीटी और पर्वतीय डिपो पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। परीक्षार्थियों के एक साथ आईएसबीटी, पर्वतीय डिपों पर पहुंचने से तत्काल परिवहन निगम व परिवहन विभाग के अधिकारियों के आदेश पर वाहनों को लगाया गया।

विज्ञापन


आईएसबीटी से ही एक घंटे के भीतर 30 बसों में परीक्षार्थियों को बिठाकर हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर, काठगोदाम, काशीपुर, ऋषिकेश भेजा गया। वहीं, पर्वतीय डिपो में भी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। पर्वतीय डिपो पहुंचे परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की गाड़ियों के साथ ही निजी कंपनी से अधिग्रहित की गई गाड़ियों में बिठाकर पुरोला, उत्तरकाशी, बड़कोट, श्रीनगर, टिहरी समेत तमाम गंतव्य को भेजा गया।

Patwari Exam: 498 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ हुई कड़ी चेकिंग
विज्ञापन


व्यवस्था बनाने के लिए परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता, आरटीओ (प्रशासन) सुनील कुमार शर्मा, आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी समेत तमाम अधिकारी पहले से ही आईएसबीटी और पर्वतीय डिपो पर पहुंच गए थे।

परिवहन विभाग की ओर से की गई थी 30 वाहनों की व्यवस्था
आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों को आने जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए निजी कंपनी की 10 बसों के साथ ही 20 मैक्सी वाहनों को अधिग्रहित किया गया था। बता दें कि राज्य सरकार, शासन की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ प्रवेश पत्र दिखाने के साथ ही परीक्षार्थियों को यात्रा की सुविधा निशुल्क दी गई।

विज्ञापन

20 हजार ने की निशुल्क यात्रा
राज्य सरकार की ओर से दी गई निशुल्क बस यात्रा का लाभ पटवारी-लेखपाल भर्ती के 20 हजार अभ्यर्थियों ने उठाया। परिवहन निगम ने इसके आंकड़ें जारी किए हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि आईएसबीटी देहरादून से रुड़की, हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए 42 बसें, कोटद्वार डिपो से पर्वतीय मार्गों पर 14, दून व हरिद्वार के लिए 21, पर्वतीय डिपो से निगम की 4, तीन निजी और तीन मैक्सी कैबि, ऋषिकेश डिपो से पर्वतीय मार्गों पर 19, हरिद्वार से पर्वतीय मार्गों के लिए आठ, दून के लिए 28, हल्द्वानी के लिए पांच और दिल्ली के लिए पांच, रुड़की डिपो से 15, हल्द्वानी डिपो से रामनगर व काशीपुर के लिए 13, टनकपुर के लिए 10, नैनीताल के लिए 16, हरिद्वार के लिए छह और दून के लिए दो, अल्मोड़ा डिपो से पांच, रुद्रपुर से 18, रानीखेत डिपो से 11, रामनगर डिपो से सात बसें हल्द्वानी और हरिद्वार के लिए एक बस, काशीपुर डिपो से हरिद्वार, टनकपुर के लिए चार, भवाली डिपो से तीन, काठगोदाम डिपो से एक, पिथौरागढ़ डिपो से दो, लोहाघाट डिपो से पांच, टकनपुर से हल्द्वानी की दो व हरिद्वार की दो बसें संचालित की गईं। इसके अलावा उत्तरकाशी में अभ्यर्थियों के लिए 20 बसें चलाई गई। इन बसों से 20 अभ्यर्थियों ने सफर किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें