फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Paper Leak: उठा सवाल, अति गोपनीय विभाग तक कैसे पहुंचा मोबाइल, आरोपी ने फोन से ही वायरल किए थे सवाल

Sat, 14 Jan 2023 04:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद सवाल यह उठ रहा कि अति गोपन विभाग में मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति किसने और क्यों दी। क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय से भी एक कर्मचारी ने सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर पेन ड्राइव में कॉपी करके बाहर किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार अति गोपन विभाग में मोबाइल कैसे पहुंचा। जिस विभाग से महत्वपूर्ण सूचनाएं बाहर होने का खतरा है। दरअसल, पटवारी भर्ती का पेपर लीक करने के आरोप में जिस अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को एसटीएफ ने पकड़ा है, उसने 380 सवालों को वहां से अपनी पत्नी को भेजा था।

विज्ञापन


अब सवाल यह उठ रहा कि अति गोपन विभाग में मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति किसने और क्यों दी। क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। एसटीएफ अब इन सभी सवालों की गुत्थी सुलझाने में लगी है। माना जा रहा कि कर्मचारी ने अति गोपन विभाग से ही मोबाइल के माध्यम से 380 सवालों को बाहर किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अटका, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पर भी संकट के बादल
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकेएसएसएससी के भीतर से पेन ड्राइव से निकला था पेपर
इससे पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय से भी एक कर्मचारी ने सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर पेन ड्राइव में कॉपी करके बाहर किया था। तब भी यह सवाल उठे थे कि आयोग के भीतर ही ऐसी लापरवाही कैसे बरती जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें