फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukpsc Paper Leak: परीक्षा नियंत्रक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बोर्ड बैठक में हो सकता है परीक्षाओं पर फैसला

Sun, 05 Feb 2023 10:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Ukpsc Paper Leak Case News: आयोग का अनुभाग अधिकारी पेपर लीक करता रहा, लेकिन उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। अब परीक्षा नियंत्रक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल, एई भर्ती और जेई भर्ती के पेपर लीक होने के मामले में परीक्षा नियंत्रक पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक अनुभाग अधिकारी पेपर बेचता रहा लेकिन परीक्षा नियंत्रक को इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी इस प्रकरण में सलाखों के पीछे चले गए। इसके बाद एई भर्ती और फिर जेई भर्ती के पेपर लीक होने का मामला सामने आया, जिसके पेपर भी संजीव ने ही बेचे थे।

Uttarakhand: सभी भर्ती परीक्षाओं में आयोग लागू करेगा महिला क्षैतिज आरक्षण, बदल सकती है PCS परीक्षा की मेरिट
विज्ञापन


आयोग का अनुभाग अधिकारी पेपर लीक करता रहा, लेकिन उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। अब परीक्षा नियंत्रक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आयोग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, शासन परीक्षा नियंत्रक की इस लापरवाही पर काफी खफा है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में परीक्षाओं पर निर्णय
पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद 12 फरवरी को दोबारा हो रही है। एई और जेई भर्ती के पेपर लीक होने के बाद अब इनके भविष्य पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। माना जा रहा है कि आयोग इस सप्ताह होने जा रही बोर्ड बैठक में इन परीक्षाओं पर अहम फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें