फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: औषधि निरीक्षक भर्ती के आवेदन में गलती सुधारने का मौका, आयोग ने जारी की तिथि

Thu, 12 Oct 2023 09:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

औषधि निरीक्षक भर्ती के लिए छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था। अब अभ्यर्थी 12 से 21 अक्तूबर तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। यह मौका केवल एक बार दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बृहस्पतिवार से उसमें गलती सुधार कर सकते हैं। वहीं, राज्य लोक सेवा आयोग मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती की परीक्षा पांच नवंबर को कराएगा।

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, औषधि निरीक्षक भर्ती के लिए छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था। अब अभ्यर्थी 12 से 21 अक्तूबर तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। यह मौका केवल एक बार दिया जाएगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर, आयोग मानचित्रकार-प्रारूपकार की परीक्षा पांच नवंबर को हल्द्वानी, देहरादून व हरिद्वार में विभिन्न केंद्रों पर कराएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 20 अक्तूबर को जारी कर दिए जाएंगे। किसी को भी डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेपर लीक मामले में 12 गैंगस्टर की 17.49 करोड़ की संपत्तियां हुईं जब्त, कई और निशाने पर

वन आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 31 से

वन आरक्षी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। राज्य लोक सेवा आयोग राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक कराएगा। कुल 1878 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिए 16 अक्तूबर से प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें