फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के आवेदन में संशोधन का मौका, आयोग ने दोबारा खोली विंडो

Thu, 28 Dec 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
आवेदन में संशोधन का मौका - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले बृहस्पतिवार से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे।

विज्ञापन


अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा।

Uttarakhand Nursing Council: पूर्व रजिस्ट्रार पर लगे आरोपों की होगी जांच, शासन ने  गठित की समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें