फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: 23 दिसंबर से होगी JE भर्ती परीक्षा, जानिए कब से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

Tue, 05 Dec 2023 04:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

UKPSC News: प्रवेश पत्र आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर अनुमन्य नहीं होगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जेई भर्ती परीक्षा 23 से 27 दिसंबर तक कराएगा। आयोग ने इसका परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 व 27 दिसंबर को 14 शहरों में अलग-अलग केंद्रों पर होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड आठ दिसंबर को वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर अनुमन्य नहीं होगा।

विज्ञापन


UKPSC: समूह-ग परीक्षाओं के दबाव में आयोग ने पांचवीं बार बदला कैलेंडर, पीसीएस समेत कई भर्तियों का पता नहीं
विज्ञापन


23 दिसंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी, दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी, 24 दिसंबर के पहली पाली में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरी पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र, 26 दिसंबर को पहली पाली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम, दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा। 27 दिसंबर को इलेक्ट्रिक, एग्रीकल्चर इंजीनियर प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें