फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्तियों में निशुल्क आवेदन और आयु में मिल सकती है छूट

Thu, 22 Sep 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन 17 जून 2021, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन 19 अगस्त 2021 और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का विज्ञापन पांच फरवरी 2021 को जारी किया था। इन तीनों भर्तियों के लिए अब राज्य लोक सेवा आयोग विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन नए सिरे से शुरू करेगा।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जिन चार भर्तियों की विज्ञप्ति अक्तूबर में जारी करेगा, उनमें पुलिस कांस्टेबल को छोड़कर बाकी तीन निशुल्क आवेदन और आयु में छूट का लाभ मिल सकता है। आयोग की ओर से इस संदर्भ में पत्र भेजकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन 17 जून 2021, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन 19 अगस्त 2021 और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का विज्ञापन पांच फरवरी 2021 को जारी किया था। इन तीनों भर्तियों के लिए अब राज्य लोक सेवा आयोग विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन नए सिरे से शुरू करेगा।

UKPSC: युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में 3632 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

आयोग के मुताबिक, इन भर्तियों में पुराने के साथ नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया जाएगा। आयोग से पत्र मिलने के बाद शासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से इस पर निर्णय लिया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, इन तीनों भर्तियों में सभी आवेदकों को शुल्क से छूट मिलेगी। वहीं, आयु सीमा की कटऑफ डेट अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन के हिसाब से ही रखी जा सकती है। 

किस भर्ती में कितने थे उम्मीदवार

पटवारी-लेखपाल भर्ती-      1,43,000
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती-            1,31,500
सहायक लेखाकार भर्ती-    26,840

क्या कहते हैं अधिकारी

आयु और शुल्क को लेकर हमने शासन को पत्र भेज दिया है। जैसे ही वहां से जानकारी आएगी, उसी हिसाब से विज्ञप्ति में प्रावधान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरधारी सिंह रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

राज्य लोक सेवा आयोग का पत्र मिला है, जिसमें आयु और शुल्क पर जानकारी मांगी गई है। इस पर निर्णय लेने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- डॉ. ललित मोहन रयाल, अपर सचिव, कार्मिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें