फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: जेई भर्ती पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध, आयोग ने परीक्षाओं से किया डिबार

Wed, 05 Apr 2023 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

UKPSC Paper Leak Case News: आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद नौ फरवरी को पुलिस ने आरोपी अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड जेई भर्ती के पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सभी को फरवरी और मार्च में कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे। कुछ ने जवाब दिया था, जबकि बाकी ने नहीं दिया था। अब ये सभी आयोग की किसी भी परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद नौ फरवरी को पुलिस ने आरोपी अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी। इसमें पटवारी लेखपाल भर्ती के 44 और जेई भर्ती के 12 ऐसे अभ्यर्थी थे, जो पेपर लीक के पुष्ट आरोपी थे।

UKPSC: आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि
विज्ञापन


सूची को आयोग ने 10 फरवरी को अपनी वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि द उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (प्रोसिजर एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस) रूल्स-2013 के बिंदु 23-ए के उप बिंदु 14 के तहत इन सभी को परीक्षाओं से पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

इसके बाद आयोग को पुलिस ने जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक में शामिल 49 अभ्यर्थियों की सूची दी, जिसे आयोग ने दो मार्च को वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस भेजकर परीक्षाओं से डिबार करने की प्रक्रिया चल रही है। पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी जवाब नहीं दे रहे थे।

अमर उजाला ने तीन अप्रैल के अंक में जवाब नहीं दे रहे पेपर लीक मामले के आरोपी खबर प्रकाशित की थी। आयोग ने सोमवार को बैठक बुलाई। बैठक के जेई भर्ती के पेपर लीक में शामिल सभी 61 अभ्यर्थियों को पांच साल के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया गया। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, ये सभी उम्मीदवार अब आयोग की किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पटवारी भर्ती का पेपर लीक करने वालों पर दो दिन में फैसला

पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक में शामिल पाए गए 44 उम्मीदवारों पर अभी आयोग ने फैसला नहीं लिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना है कि उन सभी आरोपियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। अब दो दिन बाद उनको भी परीक्षा से डिबार करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें