फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: पीसीएस प्री परीक्षा के 22 और उम्मीदवार क्वालिफाई घोषित, अब मुख्य परीक्षा में मिलेगा मौका

Sat, 10 Sep 2022 10:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परिणाम जारी किया। 22 और उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित कर दिया है। इससे पहले 129 उम्मीदवारों को हाईकोर्ट के आदेश पर क्वालिफाई किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा के 22 और उम्मीदवारों को क्वालिफाई घोषित कर दिया है। अब यह उम्मीदवार भी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, हाईकोर्ट में दायर विभिन्न याचिकाओं पर आए आदेश के क्रम में 22 उम्मीदवारों को पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


यह सभी उम्मीदवार दस सितंबर से 19 सितंबर के बीच मुख्य परीक्षा के लिए अपना शुल्क जमा करा सकेंगें। इससे पहले आयोग ने 129 उम्मीदवारों को हाईकोर्ट के आदेश के तहत पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई घोषित किया था। इन सभी के लिए भी मुख्य परीक्षा के आवेदन की विंडो खोली गई थी। गौरतलब है कि, आयोग पीसीएस की मुख्य परीक्षा 14 से 17 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें