कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा केंद्रों के नाम बदले
राज्य लोक सेवा आयोग ने पांच मार्च को होने जा रही कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के दो केंद्रों के नाम बदल दिए हैं। बागेश्वर में एसएसएसएस एलवी जीआईसी केंद्र का एसएसएसएसएलवी जीजीआईसी बागेश्वर किया गया है।
हरिद्वार के शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय का नाम संशोधित करके शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटरमीडिएट कॉलेज, टिबरी, शिवलोक, रानीपुर किया गया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों के नामों की वजह से अभ्यर्थियों को अब कोई असमंजस नहीं होगा।