फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूके मास्टर्स टिहरी बना महिला फुटबाल का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I-पेनल्टी शूट से हुआ खिताबी मुकाबले का फैसला, टिहरी ने 3-1 से पौड़ी को हराया
I
Iसोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला यूके मास्टर्स टिहरी एवं यूके मास्टर्स पौड़ी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 के बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूट में यूके मास्टर टिहरी ने यूके मास्टर पौड़ी को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
I
I
I
Iविजेता टीम की ओर से टीम की कप्तान पूजा गुसाईं, सरिता रावत एवं गोल संगीता डंगवाल ने किया गोल किया। जबकि उपविजेता टीम के लिए एकमात्र गोल टीम की कप्तान अंजलि असवाल ने किया। खिताबी मुकाबले से पहले यूके मास्टर्स टिहरी एवं यूके मास्टर्स उत्तरकाशी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें यूके मास्टर्स टिहरी की तेजतर्रार खिलाड़ी सरिता रावत ने शानदार गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई और फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

I
Iटूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच यूके मास्टर्स चमोली एवं यूके मास्टर्स पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें यूके मास्टर्स पौड़ी ने विपक्षी टीम को 2-0 से पराजित कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। समापन समारोह के मौके पर बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को एक मंच दिया जा रहा है, जिससे वह घरेलू कार्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकें।
I
I
I
Iइसके अलावा आजकल की नई पीढ़ी की बालिकाओं के लिए प्रेरणा बन सकें। वहीं, आयोजित सचिव प्रीती जोशी ने बताया, टूर्नामेंट में चार टीमों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेला गया। बताया, इस टूर्नामेंट से फुटबाल के लिए यूके मास्टर्स की 30 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो कि आगामी टूर्नामेंट में यूके मास्टर्स उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

I
Iटूर्नामेंट में पांच गोल करने वाली यूके मास्टर्स टिहरी की खिलाड़ी सरिता रावत को गोल्डन बूट के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही पूजा गुसाईं को यूके मास्टर्स उत्तराखंड के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक, महिपाल सिंह, जेपी पोखरियाल, एलएम भट्ट, बृजमोहन बछेती, पीडी तेलंग, राकेश नेगी, भरत गुसाईं आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें