फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की संध्या पर भीड़भाड वाले स्थानों को चिह्नित कर करें चेकिंग : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


-गढ़वाल रेंज के आईजी ने जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर की बैठक

नववर्ष और आने वाले त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने गढ़वाल रेंज के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कईं बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नए साल पर होने वाले कार्यक्रमों में भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।



सोमवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने कहा कि आने वाले त्योहारों और नववर्ष की संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में सबसे व्यस्त रहते वाले सड़क मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को पहले ही चिह्नित कर लिया जाए।
विज्ञापन


इन पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस बल लगाकर चेकिंग कराई जाए। इस दौरान उन्होंने शीतकालीन चारधाम यात्रा के बारे में जानकारी ली। साथ ही सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।



अवैध मादक पदार्थों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। कहा कि नए कानून के क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों का समाधान किया जाए। आरोपपत्र प्रेषित करने और अभियोगों को न्यायालयों में दाखिल किए जाने के लिए के लिए ई-फाइलिंग में हो रही परेशानियों को लेकर भी समन्वय स्थापित कर समाधान किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी अजय सिंह, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, पौड़ी गढ़वाल एसएसपी लोकेश्वर सिंह, एसपी उत्तरकाशी सरिता डोभाल, चमोली एसपी सर्वेश पंवार, एसपी ट्रैफिक देहरादून मुकेश ठाकुर, एसपी देहात जया बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें