फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2020: मां ने लोगों के घर में काम कर पढ़ाया, बेटी ने मेरिट में जगह बनाकर मान बढ़ाया 

Wed, 29 Jul 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जीजीआईसी अजबपुर कलां की सुजाता रमोला ने 12वीं में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह
विज्ञापन
सुजाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की ओवरऑल मेरिट लिस्ट में जीजीआईसी अजबपुर कलां की सुजाता रमोला ने 19वीं रैंक और 74वां स्थान हासिल किया है। सुजाता की मां ने लोगों के घरों में काम कर उसे पढ़ाया। सुजाता की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन


मूलत: टिहरी गढ़वाल निवासी सुजाता रमोला का परिवार कुंजापुरी विहार में रहता है। कुछ वर्ष पूर्व उनके पिता राजेश चंद्र रमोला का निधन हो गया था। उसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां शैला देवी पर आ गई। शैला लोगों के घरों में काम कर अपनी दोनों बेटियों की पालती हैं। सुजाता के अलावा उनके पास एक और छोटी बेटी है, जो दूसरी में पढ़ती है।

दसवीं में 88 फ़ीसदी अंक हासिल करने के बाद वह मेरिट में जगह बनाने से चूक गई थी। तभी उसने ठान लिया था कि वह इंटर की मेरिट में जगह जरूर बनाएगी। इसके लिए उसने लगातार मेहनत की। उन्होंने बताया कि उनके पढ़ने का कोई समय नहीं था। लेकिन जब भी समय मिलता फोकस होकर पढ़ाई करती।
विज्ञापन


सुजाता की मार्कशीट :
हिंदी-95, मैथ्स-92, फिजिक्स-96, इंग्लिश-81, केमिस्ट्री-95

घर की जिम्मेदारी भी संभाली  
सुजाता की शिक्षिकाओं ने बताया कि वह शनिवार को स्कूल नहीं आती थी। बाद में पता चला कि उसकी छोटी बहन है, उसका शनिवार को स्कूल बंद रहता है। बहन की देखभाल के लिए सुजाता भी शनिवार को घर पर ही रहना पड़ता था। सोमवार को स्कूल पहुंचते ही उसे सबसे पहले शनिवार के छूटे काम की चिंता रहती थी।

विज्ञापन

मुफलिसी को मात दे प्रिया ने मेरिट में जगह बनाई

मुफलिसी को मात देकर प्रिया पंवार ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। प्रिया के इस जज्बे से परिवार बेहद खुश है।  मूलत: टिहरी निवासी प्रिया का परिवार अजबपुर कलां के अशोक विहार में निवास करता है।

उनके पिता सुरेंद्र सिंह पंवार उपनल के जरिये सचिवालय में ड्राइवर का काम करते हैं, मां रीना पंवार गृहणी हैं। शारदा देवी इंटर कॉलेज अजबपुर की छात्रा प्रिया ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेरिट में जगह बनाएंगी। उन्होंने 10वीं की मेरिट लिस्ट में प्रदेशभर में 14वीं रैंक हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें