फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजेवीएनएल ने किया ‘कर्मवीरों’ को सम्मानित

विज्ञापन
यूजेवीएनएल के स्‍थापना दिवस के अवसर पर जीएमएस रोड ‌स्थित मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे
विज्ञापन
उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने सोमवार को अपना व राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान यूजेवीएनएल परिसर में मेले का आयोजन करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही श्रेष्ठ विद्युत गृहों और 2018 में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव ऊर्जा राधिका झा ने कहा कि यूजेवीएनएल देश का सबसे बेहतर जल विद्युत निगम है। उन्होंने निगम की ओर से उत्पादन का लक्ष्य निरंतर पूरा करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल एसएन वर्मा ने कहा कि निगम लगातार अपने उत्पादन में वृद्धि कर रहा है। निगम राज्य का पहला ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है, जो लगातार राज्य को लाभांश दे रहा है।
इस दौरान सचिव राधिक ा झा ने सेवारत कर्मियों के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही यूजेवीएनएल लेडीज वेलफेयर क्लब के सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ब्रह्मपुरी की मेधावी निर्धन छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों में गोपाल सिंह, ललित टम्टा, मो. रियाज, भानू जोशी, कमला राणा, मोना उत्प्रेती व गंगा वैली की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

इस दौरान एमडी पिटकुल बीसीके मिश्रा, एमडी पिटकुल संदीप सिंघल, निगम के निदेशक परिचालन पुरुषोत्तम सिंह, निदेशक परियोजना सुरेश चंद्र बलूनी सहित कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।
हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन
शाम को हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सुरेंद्र शर्मा, चिराग जैन, प्रताप फौजदार, शंभू शिखर व ऋतु गोयल ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हंसी से लोटपोट कर दिया।
इनको किया सम्मानित
- सर्वश्रेष्ठ परियोजना : तिलोथ विद्युत गृह मनेरी भाली प्रथम, उत्तरकाशी
- सर्वश्रेष्ठ परियोजना रनरअप : शारदा विद्युत गृह, खटीमा
- सर्वश्रेष्ठ अभियंता : प्राची मित्तल, दून व नवल जोशी खटीमा
- सर्वश्रेष्ठ कार्मिक अधिकारी : आरसी मैखुरी, दून
- सर्वश्रेष्ठ मिनिस्ट्रीयल कार्मिक : रेनू, दून व मुकुल द्विवेदी, यमुना वैली डाकपत्थर
- सर्वश्रेष्ठ कर्मिक (चालक) : विजय सिंह पंवार, टीजी-2, मनेरी भाली प्रथम, उत्तरकाशी
- सर्वश्रेष्ठ कर्मिक (चतुर्थ श्रेणी): नारद मणी, दून व हेमा देवी, मनेरी भाली प्रथम, उत्तरकाशी
- सर्वश्रेष्ठ उपनल कार्मिक : सुरेंद्र कुमार, दून
इसके अलावा सेवानिवृत्त कार्मिक आरपी थपलियाल, डॉ. अविनाश चंद्र जोशी, एलएम वर्मा, मेग बहादुर थापा, आरबी त्रिपाठी आदि को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री को सौंपा लाभांश का चेक
स्थापना दिवस पर यूजेवीएनएल की ओर से मुख्यमंत्री को दस करोड़ दो लाख तीन हजार दो सौ बासठ रुपये का चेक सौंपा गया। यह चेक सचिव ऊर्जा राधिका झा, एमडी यूजेवीएनएल एसएन वर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके आवास पर जाकर सौंपा। यह लाभ निगम को इसी वित्तीय वर्ष में हुआ है।

यूजेवीएनएल के स्थापना दिवस के अवसर पर जीएमएस रोड स्थित मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे

यूजेवीएनएल के स्थापना दिवस के अवसर पर जीएमएस रोड स्थित मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें