फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देगी उज्ज्वला

Thu, 23 Jan 2014 01:21 PM IST
नवीन भट्ट/ अमर उजाला, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की 24वीं वाहिनी यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन की अंडर ऑफिसर उज्ज्वला अपने पिता की शान है।
विज्ञापन


राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी
चौबटिया निवासी उज्ज्वला सती ने देहरादून में एनसीसी शिविर में प्रशिक्षण के बाद गणतंत्र दिवस परेड के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देंगी।

पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात

प्रदेश की सांस्कृतिक टीम के माध्यम से वह पर्वतीय लोक कला का भी प्रदर्शन करेंगी। यह गौरव प्राप्त करने वाली उज्ज्वला क्षेत्र की पहली एनसीसी कैडेट हैं। आधुनिक युग में लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक

चौबटिया निवासी व्यवसायी यूडी सती की पुत्री उज्ज्वला सती बचपन से कुशाग्र बुद्धि की रही हैं। वह हॉकी की अच्छी खिलाड़ी होने के साथ ही कुशल एनसीसी कैडेट रही हैं।

पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी

इसी प्रतिभा के कारण उन्हें महाविद्यालय की एनसीसी गर्ल्स बटालियन में अंडर ऑफिसर बनाया गया है। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा उज्ज्वला ने बताया कि गुरुजनों और अपने चाचा 77वीं वाहिनी यूपी ब्वायज एनसीसी बटालियन के कमांडेंट बीसी सती से उन्हें प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


पढ़ें, प्यार से मिलने गया, लेकिन मिली मौत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी के मेजर डा. शशि पुरोहित ने बताया कि उज्ज्वला ने गत दिनों देहरादून में पीआरडीसी के कठिन शिविर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिसके बाद  उनका चयन हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें