फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: पीपलपड़ाव रेंज में हाथी ने वृद्ध चौकीदार को कुचलकर मार डाला, झोपड़ी से 400 मीटर दूर मिला शव

Mon, 31 Mar 2025 10:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गूलरभोज(ऊुधमसिंह नगर)

सार

Udham Singh Nagar News: बुजुर्ग पीपलपड़ाव रेंज के प्लॉट संख्या 24 में चौकीदारी करते थे। वह अपनी झोपड़ी से लगभग 400 मीटर की दूरी पर जंगल में शौच के लिए गए थे। तभी अचानक हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में हाथी ने चौकीदार को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मोहला गांव (बाजपुर) निवासी कश्मीर (60) बेटों बिंदर और गुरजिंदर के साथ पीपलपड़ाव रेंज के प्लॉट संख्या 24 में चौकीदारी करते थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे कश्मीर अपनी झोपड़ी से लगभग 400 मीटर की दूरी पर जंगल में शौच के लिए गए थे। तभी अचानक हाथी ने हमला कर उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी समय तक जब वह नहीं लौटे तो बेटों ने उनकी खोजबीन की। बाद में जंगल में चौकीदार कश्मीर का शव मिला। घटनास्थल पर हाथी के पैरों के निशान थे और वृद्ध कश्मीर के सीने पर भी दबाव का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में आठ से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव, इसी महीने जारी होगी अधिसूचना

सूचना पर पीपलपड़ाव के रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने बिंदर को पिता के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जंगल में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- यूसी तिवारी, डीएफओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें