समिति का कार्यकाल 27 जनवरी तक है
यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना है। प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर से चार माह का कार्यकाल बढ़ा दिया था। लेकिन समिति के अपर सचिव के पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द रिपोर्ट सौंप सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लखनऊ में प्रवासी उत्तराखंडियों के कार्यक्रम में यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन शहरों में हो रही एक्यूआई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, प्रदूषण से बचने को नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक
शाह को भी दी जा चुकी है जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी विशेषज्ञ समिति के सदस्य यूसीसी की रिपोर्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद ही यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपे जाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा था।