फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठहाकों से गूंजा सदन: जब द्वापर को बाबर समझा...बसपा विधायक को हुई गफलत, फिर मुस्कुराते सीएम धामी ने दिया जवाब

Thu, 08 Feb 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सदन में यूसीसी पर चर्चा के दौरान द्वापर को बाबर समझा तो ठहाकों से सदन गूंज पड़ा। मुस्कुराते हुए फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर जवाब दिया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता पर चर्चा में बोल रहे थे तो उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जैसे ही त्रेता युग, द्वापर युग की चर्चा की तो सामने बैठे बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद को सुनने में गफलत हुई।

विज्ञापन


बसपा विधायक इसे बाबर युग समझे। यह सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। मुस्कुराते हुए सीएम धामी ने इसे द्वापर युग बताया।

सीएम बोले-मां ने कहा, पहले हो जाना चाहिए था
मुख्यमंत्री धामी ने चर्चा के दौरान अपनी मां से फोन पर बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से समान नागरिक संहिता की तैयारी में वह ज्यादा व्यस्त थे। इस बीच उनकी मां का फोन आया। मां ने पूछा कि विधानसभा का सत्र अचानक क्यों हो रहा है?

विज्ञापन


आजकल इतनी व्यस्तता क्यों है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि समान नागरिक संहिता की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए ही यह सत्र आहूत किया जा रहा है। इस पर मां ने कहा कि यह काम तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। अब तक ये काम क्यों नहीं हुआ।

विज्ञापन

चर्चा के दौरान विपक्ष ने भी विरोध जताया

चर्चा के दौरान जब सत्ता पक्ष के विधायक अरविंद पांडे और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र किया तो विपक्ष ने इस पर विरोध जताया। विपक्ष का कहना था कि यहां मुद्दा यूसीसी का है, राम मंदिर का नहीं। इसलिए यूसीसी पर ही बोला जाए।

ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: भारत का पहला यूसीसी बिल उत्तराखंड विधानसभा में पास, 10 बातों के साथ जानें अब आगे क्या होगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें