उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में हीरा देवी भट्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी के दो छात्रों होशियार सिंह और हिमांशु राणा को 500 में से 500 अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट में भी हीरा देवी भट्ट विद्यालय मुनस्यारी के छात्र विक्रम सिंह पंवार ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं होशियार सिंह
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त करने वाले हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्यालय के छात्र होशियार सिंह पंवार के पिता गोविंद सिंह पंवार किसान हैं। होशियार सिंह का कहना है कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। समाज के गरीब तबके के लोगों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। होशियार सिंह के बड़े भाई विक्रम सिंह ने इंटर में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
हिमांशु का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना
हाईस्कूल में 500 अंक प्राप्त करने वाले हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्यालय मुनस्यारी के छात्र हिमांशु राणा के पिता हयात सिंह राणा ट्रक चालक हैं। अपने बच्चे की सफलता से वह बेहद खुश हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है इंटर की परीक्षा में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में अपना नाम इसी तरह रोशन करेंगे। हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करना चाहते हैं।
31पीटीएच63 पी-हिमांशु राणा, हाईस्कूल।