2020 की बात करें तो हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 71.39 प्रतिशत और छात्राओं का 82.65 प्रतिशत रहा था।
इंटरमीडिएट में 57854 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 61310 छात्राओं में से 51277 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुई थीं। छात्रों का रिजल्ट 76.68 प्रतिशत और छात्राओं का 83.63 प्रतिशत रहा।
इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट
www.ubse.uk.gov.in,
uaresults.nic.in या फिर
https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं।