फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए यू हेल्थ कार्ड अनिवार्य

Sun, 18 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए यू हेल्थ कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में शनिवार रात कैबिनेट ने फैसला लिया। इससे प्रदेश के कुल छह लाख कर्मचारी और ढाई लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। अभी तक यू हेल्थ कार्ड वैकल्पिक रहा है। कर्मचारी के वेतन से प्रतिमाह 0.5 से 1 प्रतिशत प्रीमियम लिया जाएगा।
विज्ञापन


यू हेल्थ कार्ड बनाने की व्यवस्था को आसान करने के लिए कैबिनेट ने एक सोसाइटी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। यह सोसाइटी व्यवस्था का संचालन करेगी।

इसके अलावा प्रदेश के 1200 मनरेगा कर्मचारियों को कैबिनेट ने सिक्योरिटी अंब्रेला का आश्वासन दिया। अगर मनरेगा परियोजना बंद होती है तो सरकार इन कर्मचारियों को संरक्षण देगी।

जुमे की नमाज के लिए अल्पकालिक अवकाश

नमाज - फोटो : file photo
मुसलिम कर्मचारियों को जुमा की नमाज पढ़ने के लिए अल्पकालिक अवकाश तथा अधिक आयु वाले वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कैबिनेट ने मेट्रो रेल चलाने के मेट्रोपोलिटन एरिया घोषित करने का भी निर्णय लिया।

मेट्रोपोलिटन एरिया में  देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला और हरिद्वार में बीएचपीएल से लेकर रुड़की तक का क्षेत्र शामिल किया जाएगा। अगली कैबिनेट बैठक में रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर वाले एरिया को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ने के संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। 

डीडीहाट नगर पंचायत बनेगी नगर पालिका 
कैबिनेट की बैठक में डीडीहाट नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने की मंजूरी दी गई है। बता दें कि क्षेत्रवासी लंबे समय से डीडीहाट को जिला बनाए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर इसे नगर पालिका बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। 

अन्य फैसले
-कैबिनेट ने उत्तराखंड अवस्थापना विकास निगम का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। निगम का नाम ब्रिज रोप-वे, इंफ्रास्ट्र्कचर डेवलपमेंट कारपोरेशन कर दिया गया है।

-उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग विधि सहायक नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। अभी तक लोग विभाग में भर्ती होने के बाद विधि की डिग्री एलएलबी लेते रहे हैं, लेकिन अब उन्हीं को भर्ती किया जाएगा जिनके पास एलएलबी की डिग्री होगी।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन में 100 से 500 रुपये तक की बढ़ोतरी

पेंशन
प्रदेश कैबिनेट की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। पेंशन को सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक बढ़ाया गया है। अब 75 से 90 वर्ष आयु वालों को 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। उनकी पेंशन में सौ रुपये की वृद्धि की गई है। वही 90 से 100 वर्ष आयु वालों की पेंशन में दो सौ रुपये एवं सौ वर्ष से अधिक आयु वालों की पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 90 से सौ वर्ष आयु वालों को अब 1200 रुपये एवं सौ से अधिक उम्र वालों को 1500 रुपये पेंशन मिलेगी। 

कैबिनेट के अन्य फैसले 
-रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा को बनाया जाएगा नगर पंचायत 
-टिहरी जनपद के चमियाला को भी नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव 
-पिथौरागढ़ की सामाजिक उत्थान समिति को एक नाली भूमि निशुल्क देगी सरकार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें