फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली और सहसपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकार्ड का पता कर रही है।
विज्ञापन

कुल्हाल पुलिस ने बीती शनिवार की रात्रि को कुल्हाल क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी आसन बाग हरबर्टपुर के रूप में हुई। वहीं सहसपुर पुलिस ने शिमला बाईपास रोड स्थित शिव मंदिर धर्मावाला के पास से एक आरोपी को 7.67 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान विपिन निवासी देवथाला थाना सहसपुर के रूप में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर संदीप नेगी ने बताया कि नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें