फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से 'नशे के सौदागर' बन गए पढ़ें लिखे नौकरीपेशा तीन युवक, पुलिस भी हैरान

Tue, 27 Feb 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने तीन युवाओं को नशे का कारोबार करते हुए पकड़ा। लेकिन जब उन्होंने यह बताया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं तो पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन


कैंट कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। खास बात यह है कि जिन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वो नौकरी पेशा वाले हैं और उनके महंगे शौक हैं।

कम वेतन के चलते वह अपने शौक पूरा नहीं कर पाते। शौक पूरा करने को उन्होंने ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी। वहीं प्रेमनगर थाना पुलिस ने भी रविवार देर रात 21 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिंदाल तिराहे के पास सोमवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों को चेकिंग के दौरान रोका गया। उनकी तलाशी ली गई तो सभी युवकों की जेब से स्मैक की पुड़िया बरामद हुई।

विज्ञापन

arresting
इस पर पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी नकुड़ सहारनपुर निवासी आशिम खान, मो. शोहेब और रेहान बरेली है और सहारनपुर से स्मैक लाकर दून के कॉलेजों और आसपास के छात्रों को बेचते थे।

आरोपी युवकों ने बताया कि वो तीनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, लेकिन वेतन कम है। ऐसे में न तो उनके महंगे शौक पूरे होते हैं और न ही घर का खर्च चलता है। इसे देखते हुए सभी ड्रग्स की तस्करी करने लगे।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है। दूसरी ओर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार रात करीब 11.30 बजे केहरी गांव मजार के पास से चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पकड़े गए युवक भगवानपुर हरिद्वार निवासी सूरज कुमार से 11 ग्राम स्मैक और अंबरवापुर, फरुखाबाद यूपी निवासी शिवम पाठक से 10.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें