फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीवर लाइन का मलबा गिरने से एक श्रमिक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैमल रोड पर किया जा रहा था सीवर लाइन खोदाई का कार्यI
विज्ञापन


शहर के कैमल बैक रोड में सीवर लाइन के लिए खोदाई कर रहे दो श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कार्यदायी विभाग पेयजल निगम के ठेकेदार भरत शर्मा ने बताया कि कैमल बैक रोड में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा। कहा सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क का गड्ढा गहराई में था। खुदाई के दौरान श्रमिक के ऊपर मलबा गिर गया। जिससे हादसे में मंगल थारु की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही हादसे में भीम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें