फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident News: ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत

Thu, 13 Feb 2025 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर

सार

Vikasnagar Dehradun Accident news in Hindi: दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों के टकराते ही आग का गोला निकला।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चालक की वाहन में जलने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया ।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया गया तो एक वाहन के चालक की वाहन में ही जल जाने से मौत हो गई। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर घटना के संबंध में अवगत कराया गया।

मृतक के परिजन भी पहुंचे
मृतक चालक की शिनाख्त नाम पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा वाहन डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UCC Uttarakhand: किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी जाएगी पंजीकरण की सूचना...मन में हैं कई सवाल तो यहां मिलेंगे जवाब

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात संचालित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें