फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान पर अर्नोल्ड डिक्स ने लिखी  'द प्रोमिस' किताब, सीएम धामी से की मुलाकात

Thu, 13 Feb 2025 01:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिलक्यारा सुरंग खोदने वाले अर्नोल्ड डिक्स ने यह साहसिक वादा किया था कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिल्कयारा बेंड-बरकोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को क्रिसमस तक सुरक्षित बचा लिया जाएगा, जिससे संकट के समय हर भारतीय में उम्मीद जगी थी।

विज्ञापन
सीएम से मिले ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान के ऊपर लिखी पुस्तक 'द प्रोमिस मुख्यमंत्री को भेंट की। अर्नोल्ड के नेतृत्व में ही सिल्यारा टनल अभियान सफल हुआ था।

विज्ञापन


बता दें, 12 नवंबर 2023 को सुबह 05.30 बजे उत्तरकाशी में सिलक्यारा से बड़कोट के बीच बन रही निर्माणाधीन सुरंग में धंसाव हो गया था। 41 मजदूर निर्माणाधीन सुरंग में फंस गए थे। यह घटना सुरंग के सिलक्यारा वाले हिस्से में 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने के कारण हुई थी। इसके बाद पाइपों के जरिए सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को ऑक्सीजन, पानी, बिजली, पैक भोजन की आपूर्ति के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढे़ं...Vikasnagar:  दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसे हुए श्रमिकों से वॉकी-टॉकी के माध्यम से भी संचार स्थापित किया गया था। इसके साथ ही श्रमिकों को निकालने के लिए पांच योजनाओं पर काम किया गया। बचाव अभियान के 17वें दिन श्रमिक बाहर आ पाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें