फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गंगा नहाने में नोएडा के दो युवक बहे

Sat, 28 Jun 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश घूमने आए नोएडा के दो पर्यटक गंगा में नहाते वक्त नदी के तेज बहाव में आकर बह गए। जबकि स्थानीय लोगों ने एक पर्यटक को बचा लिया।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने पानी में लापता पर्यटकों की तलाश में नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे से साथियों में मातम छा गया।

शनिवार दोपहर नोएडा से पर्यटकों का सात सदस्यीय दल घूमने के लिए शिवपुरी आया था।

तेज बहाव में आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि गर्मी का अहसास होने पर दल में शामिल तीन लोग नहाने के लिए गंगा में उतर गए। इसी बीच तीनों तेज जलधारा की चपेट में आकर बहने लगे।

उन्हें डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे।

स्थानीय लोगों ने अभिषेक (21) पुत्र सोमेश्वर शर्मा निवासी बी-51 हाईफन अटावली अपार्टमेंट, 34 नोएडा को बचा लिया, लेकिन मोहम्मद सिद्धिकी (22) पुत्र केएम कुंजू निवासी 51, केंद्र विहार, सेक्टर 15 नोएडा और दीपक द्विवेदी (32) पुत्र राधेश्याम निवासी 51, केंद्र विहार नोएडा पानी की गहराई में लापता हो गए।
विज्ञापन

प्रतिबंधित स्थान पर कर रहे थे स्नान

सूचना पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक गणेश सामंत मयफोर्स मौके पर पहुंचे और नदी में राहत बचाव किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि नोएडा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, डूबने की घटना प्रतिबंधित स्थान पर हुई है। यहां नहाने से मना करने के लिए साइन बोर्ड भी लगा रखा है, लेकिन पर्यटक इसकी अनदेखी कर जान जोखिम में डाल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें