फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की लापरवाही से दो हजार शिक्षकों का वेतन लटका

Mon, 08 May 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की लापरवाही से जनपद के दो हजार से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन लटक गया है। करीब 2.90 करोड़ रुपये का बकाया टीडीएस जमा न होने के कारण आयकर विभाग ने वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन का संकट खड़ा होने के बाद विभाग अब तकनीकी खामी दूर करने में जुटा है।   
विज्ञापन

         
बाकी सरकारी कर्मचारियों की तरह शिक्षकों और विभाग व स्कूल के कर्मचारियों का इनकम टैक्स हर महीने तनख्वाह से काट लिया जाता है। वर्ष 2004-05 से करीब 70 शिक्षकों का टीडीएस उनके वेतन से कटता रहा, लेकिन पैन नंबर गलत होने के कारण इनकम टैक्स विभाग को नहीं मिला।

विभाग ने जल्द यह गलती सुधारने की जहमत नहीं उठाई। साल दर साल टीडीएस की रकम बढ़ते बढ़ते अब 2.90 करोड़ रुपये जा पहुंची। टीडीएस की इतनी भारी भरकम रकम बकाया होने पर इनकम टैक्स विभाग ने शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया और ट्रेजरी से वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


पूरे जनपद के लगभग दो हजार से ज्यादा शिक्षक, शिक्षणेत्तर और विभागीय कर्मचारी इसकी जद में आ गए। फिलहाल अशासकीय शिक्षकों को दो महीने और राजकीय शिक्षकों व विभागीय कर्मचारियों का एक-एक महीने का वेतन लटक गया।
विज्ञापन

रिटायर्ड हो चुके हैं कई शिक्षक

स्कूल पर शिक्षा विभाग का चाबुक - फोटो : SELF
जिन शिक्षकों के पैन नंबर गलत होने के कारण शिक्षकों का वेतन लटका है, उनमें कई शिक्षक रिटायर्ड भी हो चुके हैं। इससे पहले न तो उन शिक्षकों को इस खामी का पता चल पाया और न विभाग ने इसे दूर करने की जरूरत समझी। अब मजबूरी में टीडीएस भी प्रभारी सीईओ के पैन नंबर पर जमा किया जा रहा है।           
     
शिक्षकों पर लटक रही पैनल्टी की तलवार           
बड़ी संख्या में शिक्षकों के टीडीएस अभी भी जमा नहीं हो पा रहे हैं। जबकि उनके वेतन से नियमित रूप से इनकम टैक्स की रकम काटी जा रही है। टीडीएस जमा न होने पर शिक्षकों को फार्म-16 भी जारी नहीं हो पाएंगे। जिससे वह रिटर्न जमा नहीं कर पाएंगे। वाणिज्य शास्त्री डा. सुनील कुमार बत्रा के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने तय समय सीमा में रिटर्न जमा न करने पर 10 हजार की पैनल्टी लगाने की चेतावनी दी है। डा. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि अशासकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। डा. बत्रा ने बताया कि शिक्षक फिर भी विभाग का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें