फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: अचानक उफनाई नदी, टापू पर फंसे चार लोग

Sun, 03 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई/देहरादून
विज्ञापन
दोनों छात्र नदी में नहाने गए थे। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से आसन और दरेड़ नदी उफान पर आ गईं। इससे एक महिला समेत चार लोग नदी की तेज जलधारा में फंस गए। प्रेमनगर पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सहयोग से चारों को सकुशल बचा लिया। 
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम से ही क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई थी।

इससे प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरेड़ नदी उफान पर आ गई। शाम करीब छह बजे माया (35) निवासी जामुनवाला सुद्धोवाला घास लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान वह नदी के तेज बहाव में फंस गई। आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस से संपर्क साधा। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने करीब एक घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद महिला को सकुशल बचा लिया।

उफनाई आसन नदी
वहीं, शनिवार की सुबह करीब दस बजे नंदा की चौकी के निकट आसन नदी उफान पर आ गई। इससे झुग्गी बस्ती में रहने वाला राजपाल टापू में फंस गया। पुलिस ने उसे भी कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे आसन नदी में नहाने गए दो युवक झाझर आड़वाणी पुल के समीप टापू में फंस गए।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से दोनों युवकों को सकुशल बचा लिया।

युवकों की पहचान जुबेर (25) और मोहम्मद शौकीन (26) निवासी परवल थाना प्रेमनगर के रूप में हुई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसएस बिष्ट, एसआई नितेंद्र शर्मा, हेड कास्टेंबल गिरीश चंद्र, सिपाही अरविंद, बृजमोहन शामिल रहे।
विज्ञापन


Published By: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें