विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के संसोग गांव निवासी बृजलाल और नेरूवा थाना क्षेत्र के थियारा गांव निवासी दिनेश को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 419.3 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। त्यागी फार्म हाउस से कैनाल रोड पर करीब 400 मीटर आगे एक अल्टो कार में संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक पन्नी में 419.3 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर तस्करी के लिए प्रयोेग की गई हिमाचल प्रदेश नंबर की कार जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।