फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 की स्पीड में दो जिंदगियों पर हमेशा के लिए लगा ब्रेक

Mon, 01 Jun 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के कांवली रोड पर रविवार देर रात 100 की स्पीड पर असंतुलित होकर बाइक एक चबूतरे से टकराकर दूर तक घिसटते हुए चली गई। हेलमेट न पहने होने के कारण बाइक सवार दोनों युवकों के सिर फटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


यूआईटी में बीटेक के यह दोनों छात्र एक पार्टी में शामिल होकर अपने साथियों के साथ अलग-अलग बाइक पर प्रेमनगर लौट रहे थे। छात्र पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के रहने वाले थे।

पिथौरागढ़ के सीनी गांव निवासी हरीश सिंह चुफाल (21) और रुद्रपुर के शिमला पिस्तोर निवासी रिंकल जलोत्रा (22) प्रेमनगर के उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। रविवार रात दोनों छात्र अपने साथियों के साथ एक पार्टी में थे।
विज्ञापन


देर रात दो बजे के  करीब हरीश और रिंकल यामाहा की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर सहारनपुर चौक से कांवली रोड होते हुए प्रेमनगर लौट रहे थे।
विज्ञापन

100 की स्पीड में बाइक संग घिसटते चले गए दोनों

पुरुषोत्तम चौक के मोड़ पर बाइक अचानक असंतुलित हो गई। तेज गति में होने के कारण बाइक एक चबूतरे से टकराने के बाद काफी दूर सड़क पर घिसटते हुए चली गई। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई।

रिंकल जलोत्रा की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरीश को 108 के जरिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिनर्जी अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया। पीछे आ रहे इन छात्रों के साथियों ने कॉलेज प्रशासन और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बाइक की रेस उस समय 100 के करीब थी, मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह अनहोनी हुई है। अपने लाडलों की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते यहां पहुंच गए। पीएम के बाद परिजन शवों को लेकर चले गए। रिंकल के पिता सुरेश जलोत्रा अरुणाचल प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताए गए है, जबकि हरीश के पिता चंचल सिंह चुफाल कारोबारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें