फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वालः अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Tue, 02 Sep 2014 05:07 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के चिन्यासीसौड़ क्षेत्र स्थित जोगत तल्ला गांव की एक युवती घास काटते समय अचानक गहरी खाई में जा गिरी, जिसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जोगत तल्ला गांव निवासी सीमा (18) पुत्री उदी लाल शनिवार देर शाम गांव के पास के जंगल में घास काट रही थी। इस दौरान युवती का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी।

महिला के खाई में गिरता देखते ही आसपास मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। मौजूद महिलाओं ने इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी।

युवती के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही आनन फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन घायल युवती को अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

चमोली जिले में ग्राम पंचायत करछुना के खुनगाड़ तोक में बिजली के तार से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। खुनगाड़ तोक के शिवराज सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी (35) अपने खेतों से घास लेकर लौट रही थी।

रास्ते में लक्ष्मी ने जहां घास का गट्ठर रखा वहां ऊपर से करंट युक्त बिजली के तार लटक रहे थे। अचानक तार घास से टकराई और लक्ष्मी को जोर से करंट लगा। जब तक अन्य महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक लक्ष्मी करीब 80 फीसदी झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर मौत हो गई।

महिलाओं ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही मयफोर्स मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारिका प्रसाद ने शव कब्जे में लिया। ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन कुमार ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें