फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब कारनामेः एक पद पर कर दिए दो अफसरों के तबादले

Sun, 09 Oct 2016 10:38 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Transfer - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कारनामे भी अजब गजब हैं। विभाग ने एक पद पर दो अफसरों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन


शासन ने उत्तरकाशी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर हरिद्वार के डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाह के साथ ही डीईओ बेसिक चमोली राजेंद्र प्रसाद डंडरियाल का भी तबादला कर दिया। एक पद पर दो अफसरों के तबादलों से विभाग के अफसर भी हैरान हैं। वहीं शासन इसके लिए शिक्षा मंत्री के स्तर से तो शिक्षा मंत्री विभागीय स्तर से हुई चूक बता रहे हैं।

शिक्षा विभाग में हाल ही हुए 43 अफसरों के तबादलों में जमकर अंधेर हुआ है। विभागीय अधिकारी इसके लिए शिक्षा मंत्री के स्तर से हुए संशोधन को जिम्मेदार बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर अधिकारियों के तबादलों की सूची फाइनल कर इसे शिक्षा मंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया। सूची को विभागीय मंत्री के स्तर से संशोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे तबादलों में इस तरह की कुछ खामियां सामने आई हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को तबादलों की सूची अपडेट करके उनके पास लानी चाहिए थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द बाजी में यह सब हुआ है। एक पद पर दो अधिकारियों के तबादले के मामले को जल्द ठीक किया जाएगा।

अधिकारी मेरे पास फाइल लेकर आए तो मैने पूछा की सब ओके है, अधिकारियों ने सब ठीक होना बताया। जल्दबाजी में मैने भी तबादलों पर अनुमोदन दे दिया।
- मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें