फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में जल्द खुलेंगे दो नए विश्वविद्यालय

Fri, 12 May 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन
प्रदेश में नए सत्र से दो नए विश्वविद्यालय छात्रों को दाखिला देंगे। राजभवन ने इन्हें मंजूरी दे दी है। जल्द ही इनका नोटिफिकेशन जारी होने जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो नए विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने वाले हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और क्वांटम ग्लोबल कैंपस को विवि का दर्जा देने का सरकार ने एक्ट पास कर दिया है।

इसके मुताबिक दोनों को पांच-पांच करोड़ रुपये स्थायी विन्यास निधि जमा करानी है। इसमें से एसजीआरआर ने विन्यास निधि जमा करा दी है। निधि जमा होने के बाद जल्द ही दोनों विवि का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इसके बाद नए सत्र से इन दोनों विवि में दाखिले शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में अभी तक 29 विवि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें चार राष्ट्रीय विवि, एक केंद्रीय विवि, दस राज्य विवि, तीन डीम्ड विवि और 11 प्राइवेट हैं। अब दो नए विवि खुलने से यह संख्या 31 हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें