फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: हरियाणा के दो मुन्नाभाई पकड़े, लैब अटेंडेंट परीक्षा में एक पर्ची तो दूसरा मोबाइल से कर रहा था नकल

Tue, 11 Jul 2023 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वन शिक्षा निदेशालय (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) की ओर से लैब अटेंडेंट की सीधी भर्ती के लिए रविवार को विजन डेवलपमेंट कंपनी ने परीक्षा कराई थी। एक सेंटर चकरता रोड स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी में भी था।
विज्ञापन
परीक्षा में नकल - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन शिक्षा निदेशालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में दो अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए। एक पर्ची से नकल कर रहा था। कर्मचारियों ने देख लिया तो वह पर्ची निगल गया। जबकि, दूसरा अभ्यर्थी मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वन शिक्षा निदेशालय (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय) की ओर से लैब अटेंडेंट की सीधी भर्ती के लिए रविवार को विजन डेवलपमेंट कंपनी ने परीक्षा कराई थी। एक सेंटर चकरता रोड स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी में भी था। कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर सचिन त्यागी ने पुलिस को बताया, शाम की पाली में तीन से पांच बजे के बीच कमरा नंबर 12 में 22 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। इस बीच वन विभाग के कर्मचारी ने एक अभ्यर्थी को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया।

Pithoragarh: भारी बारिश से तबाही, उफनाई काली नदी में समाए दो आवासीय भवन, बड़ी संख्या में बकरियां मरीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित कुमार निवासी भागलपुर, हिसार, हरियाणा जेब में छुपाकर मोबाइल ले आया था। उसने मोबाइल में स्पाई कैमरा नाम का एक एप डाउनलोड किया हुआ था। उसने प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर किसी साथी को भेजा था। सुमित के पीछे की सीट पर सुमित सिंह निवासी सिछंवी खेड़ा, जींद, हरियाणा बैठा हुआ था। वह पर्ची से नकल कर रहा था। कर्मचारी ने पकड़ा तो वह पर्ची को निगल गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें