नए साल का जश्न मनाने मुंबई से ऋषिकेश आए दो छात्र नहाते समय गंगा की तेज धारा में ओझल हो गए। युवकों की चीखपुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंची मुनिकीरेती जल पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने गंगा नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
2 of 7
student swept away in ganga
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
मुंबई से ऋषिकेश पहुंचा 80 छात्रों का दल मसूरी में नया साल का जश्न मनाने के बाद दल रविवार शाम तपोवन पहुंचा था। सोमवार सुबह दल के सदस्यों ने शिवपुरी से तपोवन नीमबीच तक राफ्टिंग की।
विज्ञापन
3 of 7
student swept away in ganga
- फोटो : AmarUjala
राफ्टिंग करने के बाद छात्रों को नीमबीच से होटल में पहुंचना था, लेकिन इस बीच करन जादव (20) पुत्र सूर्यकांत जादव और विनय सेठी (20) कांदवली बेस्ट मुंबई निवासी सुबह लगभग 10:30 बजे गंगातट पर नहाने लगे।
4 of 7
student swept away in ganga
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
नहाते समय करन का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धाराओं में बहने लगा, दोस्त को डूबते देख विनय ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गंगा नदी के तेज धाराओं में ओझल हो गया। गंगा नदी में लगभग पांच मीटर दूरी तक दोनों छात्रों बहते हुए उनके साथियों ने देखा।
विज्ञापन
5 of 7
student swept away in ganga
- फोटो : AmarUjala
उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर नरेंद्रनगर सीओ गोविंद बल्लभ पांडेय, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गंगा में बहे छात्रों की तलाश के लिए दिनभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन सांय पांच बजे तक भी छात्रों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
6 of 7
student swept away in ganga
- फोटो : AmarUjala
साथी के डूबने पर रो पड़े दोस्त
दो साथियों को गंगा नदी में खोने के बाद साथ आए दोस्तों के आंसू नहीं थम रहे थे। दोस्त केवल, आयुष, राहुल, प्रणव, साक्षी, पूजा, कीर्ति और निखिल ने बताया कि वह सभी दोस्त उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने आए थे, लेकिन अनहोनी से सब फीका हो गया है। सभी दोस्त मुंबई के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
student swept away in ganga
- फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं करन और विनय
मुंबई निवासी केवल और आयुष ने बताया कि करन और विनय मुंबई के कांदवली वेस्ट ठाकुर कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। सीओ पांडेय ने बताया कि छात्रों के परिजनों को दूरभाष पर सूचना दी जा चुकी है। परिजनों ने ऋषिकेश आने की बात कही है।