फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली मशरूम खाने से बेटे की मौत के बाद मां-बेटी ने भी तोड़ा दम, सास-ससुर की हालत गंभीर

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार चल रही अनीता देवी और उसकी बेटी शिवानी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक अगस्त को मृतका अनीता देवी के चार वर्षीय बेटा अभिराज की भी देहरादून में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मशरूम खाने से बीमार हुए परिवार के दो अन्य सदस्य जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे हैं। अनीता देवी गर्भवती बताई जा रही है। थौलधार ब्लॉक के ग्राम गैर (नगुण) निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य 30 अगस्त रात को जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार हो गए थे।

अगले दिन परिवार के मुखिया शिवदास (65) और उनकी पत्नी छटांगी देवी (64), बेटे सुमन लाल की पत्नी अनीता (31), बेटी शिवानी (13) और बेटे अभिराज (4) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन रात को अभिराज की तबीयत बिगडने पर परिजन उसे उपचार के लिए देहरादून ले गए। लेकिन एक अगस्त को देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अभिराज ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद अनीता देवी, शिवानी सहित शिवदास और छटांगी देवी को भी देहरादून इलाज के लिए भेजा गया।

सोमवार को देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में सुबह अनीता देवी, उसकी बेटी शिवानी ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं, शिवदास और उनकी पत्नी छटांगी देवी आईसीयू में भर्ती हैं।  मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर गैर (नगुण) गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें