फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में घुसी 'चोटी चुड़ैल' और उड़ा ले गई चोटी, सदमे में आई महिला हुई बेहोश, फिर...

Thu, 10 Aug 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मह‌िला आराम से बाथरूम में नहाने गई। लेक‌िन तभी वहां चोटी चुड़ैल आ गई। जैसे ही चोटी कटी तो मह‌िला की चीख न‌िकल गई। वह इतने सदमे में आ गई क‌ि बेहोश हो गई।
विज्ञापन


चोटी कटने का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड में और और मामले सामने आए हैं। हरिद्वार में बाथरूम में नहाने गई मह‌िला की चोटी कटने से हड़कंप मच गया। वहीं जैसे ही चोटी कटी मह‌िला सदमे में आई । 

मह‌िला ने दावा क‌िया क‌ि जैसे ही चोटी कटी वह च‌िल्लाई और वहीं बेहोश हो गई। तभी चीख पुकार सुनकर लोग वहां इकट्ठे हो गए। 20 मिनट तक पूजा बाथरूम में ही बेहोश पड़ी रही। महिला के पत‌ि ने दरबाजा तोड़कर उसे बाहर न‌िकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ साल की लड़की की भी कटी चोटी

इसके बाद उसे आनन फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें क‌‌ि 30 वर्षीय पूजा और उसका पति दिहाड़ी मज़दूरी का काम करते हैं। वे दोनों यूपी के शाहजहापुर के रहने वाले हैं। मामला खुलते ही पुल‌िस भी जांच में जुट गई है।

वहीं हल्‍द्वानी में भीमताल की ब्लाक रोड निवासी इनाज परवीन 14 वर्ष पुत्री खलीक के बाल कटने से हडकंप मच गया। छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया क‌ि वह सो रही थी तभी उसके बाल कटे।

सुबह उसने देखे तो चोटी कटी हुई थी। छात्रा का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के बयान ल‌िए । अब पुल‌िस भी माले की जांच में जुट गई है। 
वहीं हल्‍द्वानी के ही गोलापड़ाव हाथी खाल गौलागेट पर 11 की छात्रा के भी बाल कट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें