महिला आराम से बाथरूम में नहाने गई। लेकिन तभी वहां चोटी चुड़ैल आ गई। जैसे ही चोटी कटी तो महिला की चीख निकल गई। वह इतने सदमे में आ गई कि बेहोश हो गई।
चोटी कटने का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड में और और मामले सामने आए हैं। हरिद्वार में बाथरूम में नहाने गई महिला की चोटी कटने से हड़कंप मच गया। वहीं जैसे ही चोटी कटी महिला सदमे में आई ।
महिला ने दावा किया कि जैसे ही चोटी कटी वह चिल्लाई और वहीं बेहोश हो गई। तभी चीख पुकार सुनकर लोग वहां इकट्ठे हो गए। 20 मिनट तक पूजा बाथरूम में ही बेहोश पड़ी रही। महिला के पति ने दरबाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।