फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां के जुल्मों से तंग आकर घर से भागी दस साल की दो बहने, पुलिस ने पकड़ा तो करने लगी ये जिद

Wed, 30 Aug 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां के जुल्मों से तंग आकर दो सगी बहनों से घर छोड़ दिया। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने लावारिस हालत में पकड़ लिया। पुल‌िस ने पकड़ा तो दोनों एक ही ज‌िद पर अड़ गईं। वे दोनों अपनी सगी मां के पास जाने के ल‌िए ग‌िड़ग‌िड़ाती रहीं। इसके बाद पुल‌िस ने बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


सोमवार रात को कुछ राहगीरों ने करीब दस साल की दो लड़कियों को बस स्टैंड पर लावारिस हालत में घूमते देखा। जिसके बाद राहगीरों ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के साथ है ओर उनकी मां टिकट लेने गई है।

जिसके बाद राहगीरों को दोनों पर शक हुआ और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पर दोनों ने बताया कि वह रायपुर नगीना निवासी सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को घर से निकाला

उसकी सगी मां सूरत गुजरात की रहने वाली है, लेकिन पिता ने दूसरी शादी करने के बाद उसकी मां को घर से निकाल दिया था। जिसके चलते उनकी मां सूरत में अपने घर में रह रही है, वहीं उनकी सौतेली मां उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करती है।

जिसके चलते वह घर छोड़कर सूरत जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलाया। मंगलवार को उनके चाचा सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे।

पुलिस ने सख्त हिदायत देकर उन्हें चाचा के सुपुर्द कर दिया। वहीं यह भी हिदायत दी गई है कि यदि वह लड़कियों को नहीं संभाल सकते है तो उन्हें उनकी मां के पास सूरत भेज दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें