फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: त्यूणी में हादसा...सहारनपुर के दो मजदूरों की खाई में गिरने से मौत, शौच के लिए जाते समय फिसला पैर

Sat, 04 May 2024 08:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , त्यूणी (देहरादून)

सार

त्यूणी क्षेत्र में कथियाण - दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण कार्य चल रहा है। डामरीकरण कार्य कर रहे दो मजदूर शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए। शौच के दौरान दोनों पैर फिसलने से ठंगार से करीब 300 मीटर गहरी में खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
खाई में गिरने से दो मजदूरों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में सहारनपुर निवासी दो मजदूर पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर शौच के लिए जा रहे थे।  

विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्यूणी क्षेत्र में कथियाण - दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण कार्य चल रहा है। डामरीकरण कार्य कर रहे दो मजदूर शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए। शौच के दौरान दोनों पैर फिसलने से ठंगार से करीब 300 मीटर गहरी में खाई में जा गिरे। निमगा के ग्राम प्रहरी जयलाल ने राजस्व पुलिस और त्यूणी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। 

थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उप निरीक्षक चिल्हाड़ पीएस चौहान ने बताया कि एक मजदूर खाई में मृत मिला। दूसरा गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire:  हमारा काम है आग लगाना और आग पर चलना...चमोली का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के इंद्रावाली कल्याणपुर निवासी विकास कुमार (21) पुत्र सुखपाल और हिमांशु पुत्र संजय (22) के रूप में हुई है। बताया कि दोनों को शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें