फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े से गिरे कैलास यात्री, हेलीकॉप्टर से भेजे दिल्ली

Sat, 04 Jul 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के दो सदस्य गाला और बूंदी के बीच लमारी नामक स्थान पर घोड़े से गिरकर घायल हो गए। दोनों यात्रियों को बूंदी से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन


उधर, यात्रा पूरी कर लौट रहे दूसरे दल के एक सदस्य ने भी निजी कारणों से जल्दी दिल्ली पहुंचने के लिए इसी हेलीकाप्टर का सहारा लिया।

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें दल में शामिल तमिलनाडु निवासी 59 वर्षीय बासुदेवन के स्वामी गाला से बूंदी जाते समय लमारी के पास घोड़े से गिर गए। उनके जबड़े में चोट आई है। वह आगे की यात्रा कर पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

स्नो ब्लाइंडनेस के कारण गुंजी में रुके दो यात्री निकाले

इसी तरह सहारनपुर (यूपी) जिले के देवबंद मोहल्ला जोशीबाड़ा, मकान नंबर 159 निवासी 58 वर्षीय राजेश कुमार को भी घोड़े में चढ़ते ही तकलीफ होने लगी और वह चक्कर खाकर गिर पड़े। दोनों यात्रियों को हेलीकॉप्टर से दिल्ली भेज दिया गया है।

दूसरे दल में शामिल कर्नाटक निवासी नरसिंहा राजू को प्रशासनिक काम से जल्दी जाना था। इस कारण वह भी बूंदी से इसी हेलीकॉप्टर से दिल्ली के रवाना हो गए।

नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दूसरे दल के जो दो यात्री स्नो ब्लाइंडनेस के कारण गुंजी में रुके थे, उनको भी हेलीकॉप्टर से लाया गया है। इनमें वाराणसी के पिपलानी कटरा कबीर चौराहा सी-24/43 निवासी रवींद्र सहाय और आंध्र प्रदेश के जयदेव शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें