फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी दबोचे

Sun, 10 Aug 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 के स्टाफ ने चतर सिंह के नेतृत्व में बनाई टीम ने शुक्रवार रात को लूट के अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गुलजार व जुबेर वासी मेरठ को दिल्ली के सिघौली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए चार सौ कार्टून सर्फ में से दो सौ कार्टून सर्फ  एक्सेल (जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये है) सहित वारदात में प्रयोग कैंटर बरामद कर लिया है।

आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 जुलाई 2014 को मधुबन एरिया में जीटी रोड पर ड्राइवर को अकेला पाकर जा रहे ट्रक के सामने कैंटर खड़ाकर ट्रक से चार सौ कार्टून सर्फ  एक्सेल को लूटकर ले गए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने समालखा, पानीपत में साल 2014 में ही साबुन से भरा ट्रक लूट लिया था। आरोपियों ने इसके अलावा उत्तरप्रदेश में भी लूट की वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें