फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर-कार की भिड़ंत में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाकी पुल पर एक कार और लोडर वाहन की टक्कर हो गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखवाड़ निवासी सिद्धार्थ चौहान कार में सवार होेकर देहरादून से हरबर्टपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे सिद्धार्थ के साथ ही लोडर वाहन में सवार अंकुश निवासी जमीनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें