फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शोएब (24), मोनिस (21), आरिस (23), सदान (21), फैजान अहमद (34), रहमान (30) और इमरान (40) के रूप में हुई। इनमें कुछ आरोपी ब्राह्मणवाला, कुछ आजाद कॉलोनी और कारगी ग्रांट क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि रविवार को पटेलनगर क्षेत्र स्थित आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए और दोबारा एक-दूसरे से भिड़ने की कोशिश करने लगे। इससे मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें